बाल धोने से कितनी देर पहले तेल लगाना चाहिए?

अगर आप भी अपने बालों की जड़ों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपने हेयर केयर रूटीन में तेल को जरूर शामिल करना चाहिए। तेल लगाने की वजह से आप हेयर फॉल समेत बालों से जुड़ी कई समस्याओं को पैदा होने से रोक सकते हैं।
1/5 Image Source : Freepik
अगर आप भी अपने बालों की जड़ों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपने हेयर केयर रूटीन में तेल को जरूर शामिल करना चाहिए। तेल लगाने की वजह से आप हेयर फॉल समेत बालों से जुड़ी कई समस्याओं को पैदा होने से रोक सकते हैं।
2/5 Image Source : Freepik
क्या आप जानते हैं कि हेयर वॉश से कितने घंटे पहले बालों में तेल लगाना आपकी हेयर हेल्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? अगर आप सुबह-सुबह बाल धोना चाहते हैं, तो आपको रात में बालों पर तेल लगाकर सो जाना चाहिए।
3/5 Image Source : Freepik
अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो कोई बात नहीं। आप हेयर वॉश से लगभग एक से दो घंटे पहले भी अपने बालों में तेल लगा सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको तेल से चंपी यानी मसाज जरूर करनी चाहिए।
4/5 Image Source : Freepik
तेल की मदद से आपके बालों में मौजूद पोषण की कमी को दूर किया जा सकता है। अगर आप रूसी-डैंड्रफ की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो रेगुलरली तेल लगाकर आपको इस तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
5/5 Image Source : Freepik
दादी-नानी के जमाने से बालों को घना, लंबा, मजबूत और मुलायम बनाने के लिए तेल का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। एक हफ्ते में दो बार तेल लगाकर हेयर वॉश करें और महीने भर के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।