एक दिन में कितनी बार करना चाहिए फेस वॉश?

चेहरे को साफ रखने के लिए मुंह धोना बेहद जरूरी है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक दिन में कितनी बार मुंह धोना त्वचा के लिए सही है? दरअसल, बार-बार फेस वॉश करने से आपकी स्किन पर नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।
1/5 Image Source : FREEPIK
चेहरे को साफ रखने के लिए मुंह धोना बेहद जरूरी है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक दिन में कितनी बार मुंह धोना त्वचा के लिए सही है? दरअसल, बार-बार फेस वॉश करने से आपकी स्किन पर नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।
2/5 Image Source : FREEPIK
एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक दिन में दो बार मुंह धोया जा सकता है। एक बार सुबह-सुबह उठते ही आपको अच्छी तरह से फेस वॉश करना चाहिए। इसके अलावा आपको रात में सोने से पहले भी मुंह धोकर सारी की सारी डर्ट को क्लीन कर लेना चाहिए।
3/5 Image Source : FREEPIK
अगर आप दो से ज्यादा बार मुंह धोते हैं तो हो सकता है कि आपकी त्वचा रूखी होने लग जाए। इसके अलावा आप मुंह धोने के लिए जिस भी फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं, आपको ध्यान रखना चाहिए कि उसे बनाते समय ज्यादा हार्ष केमिकल्स का इस्तेमाल न किया गया हो।
4/5 Image Source : FREEPIK
हालांकि, एक दिन में कितनी बार मुंह धोना चाहिए, इसका सटीक जवाब मौसम, डेली रूटीन और आपके स्किन टाइप पर भी निर्भर करता है। आपको बता दें कि अगर बहुत ज्यादा मॉइश्चर वाला मौसम है, तो आप दो से ज्यादा बार भी फेस वॉश कर सकते हैं।
5/5 Image Source : FREEPIK
अगर आप अपने चेहरे को ठीक तरह से साफ करना चाहते हैं, तो आपको अपने स्किन टाइप के हिसाब से ही फेस वॉश खरीदना चाहिए। सस्ते के चक्कर में खराब क्वॉलिटी वाला या फिर कोई ऐसा प्रोडक्ट न खरीदें जो आपकी त्वचा को सूट न करता हो।