बालों में एलोवेरा कैसे लगाएं?

एलोवेरा को हेयर केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलोवेरा में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपके बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि एलोवेरा को बालों के लिए कैसे यूज किया जा सकता है।
1/5 Image Source : FREEPIK
एलोवेरा को हेयर केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलोवेरा में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपके बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि एलोवेरा को बालों के लिए कैसे यूज किया जा सकता है।
2/5 Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एलोवेरा की एक पत्ती लीजिए। इस पत्ती को चाकू की मदद से छील लीजिए और एलोवेरा जेल को एक कटोरी में निकाल लीजिए। आप फ्रेश एलोवेरा जेल को सीधे इस्तेमाल कर सकते हैं। एक हफ्ते में 1 से 2 बार एलोवेरा जेल को यूज किया जा सकता है।
3/5 Image Source : FREEPIK
आपको ताजे एलोवेरा जेल को सीधे अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों की जड़ों में लगाना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 30 से 60 मिनट तक एलोवेरा जेल को लगाए रखिए। आधे से एक घंटे के बाद आप किसी भी हल्के शैम्पू से हेयर वॉश कर सकते हैं।
4/5 Image Source : FREEPIK
क्या आप हेयर ग्रोथ को बूस्ट कर अपने बालों को लंबा और घना बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर लीजिए। एलोवेरा जेल की मदद से आप अपने बालों को चमकदार भी बना सकते हैं।
5/5 Image Source : FREEPIK
क्या आप डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं? एलोवेरा जेल डैंड्रफ को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। इतना ही नहीं, सिल्की और मुलायम बालों के लिए भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।