चेहरे पर दही कैसे लगाएं?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दही सिर्फ आपकी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा और आपके बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए दही को यूज करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।
1/5 Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दही सिर्फ आपकी सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा और आपके बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए दही को यूज करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।
2/5 Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरी में 2 स्पून दही निकाल लीजिए। आपको फ्रेश दही का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बाद इसी कटोरी में एक स्पून बेसन भी निकाल लीजिए। आपको इन दोनों केमिकल फ्री चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।
3/5 Image Source : FREEPIK
आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 से 20 मिनट तक औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखिए।
4/5 Image Source : FREEPIK
थोड़ी देर के बाद आपको हल्के हाथों से रगड़ते हुए इस फेस पैक को छुटाना है। अब आप फेस वॉश कर सकते हैं। स्किन पर मौजूद डेड सेल्स को हटाकर त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए इस फेस पैक को यूज किया जा सकता है।
5/5 Image Source : FREEPIK
ऑइल कंट्रोल के लिए भी इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फेस पैक को एक हफ्ते में 1-2 बार यूज कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।