बालों पर कैसे लगाएं अंडा?

क्या आपको भी यही लगता है कि प्रोटीन से भरपूर अंडा सिर्फ आपकी सेहत को सुधारने का काम कर सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आइए अंडे को हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।
1/5 Image Source : FREEPIK
क्या आपको भी यही लगता है कि प्रोटीन से भरपूर अंडा सिर्फ आपकी सेहत को सुधारने का काम कर सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आइए अंडे को हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।
2/5 Image Source : FREEPIK
सबसे पहले आपको एक कटोरी में एक अंडे को निकालकर अच्छी तरह से फेंट लेना है। जब कटोरी में झाग नजर आने लगे, तब समझ जाइए कि अंडा अच्छी तरह से फिंट चुका है। अब इसी कटोरी में 1-2 स्पून शहद निकालिए। आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है।
3/5 Image Source : FREEPIK
आपको अंडे से बने इस हेयर पैक को अपने बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अप्लाई करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 20 से 30 मिनट तक इस हेयर पैक को लगाए रखिए। लगभग आधे घंटे के बाद आप माइल्ड शैंपू और नॉर्मल पानी से हेयर वॉश कर सकते हैं।
4/5 Image Source : FREEPIK
इस हेयर पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज किया जा सकता है। अगर आप रूखे और बेजान बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप अंडे और शहद को इस तरह से अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आपके रूखे और बेजान बाल मुलायम बन जाएंगे।
5/5 Image Source : FREEPIK
क्या आप अपने बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो अंडे और शहद के मिश्रण से आपके बालों को मजबूती के साथ-साथ चमक भी मिल पाएगी। कुल मिलाकर अंडे और शहद का मिक्सचर आपकी हेयर हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।