बालों में मेथी लगाने का सही तरीका क्या है?

मेथी दाने में मौजूद औषधीय गुण आपके बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से पोषक तत्वों से भरपूर मेथी दाने को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
1/5 Image Source : MindGlow Meditation/YT
मेथी दाने में मौजूद औषधीय गुण आपके बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से पोषक तत्वों से भरपूर मेथी दाने को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
2/5 Image Source : Anjum's Kitchen/YT
सबसे पहले एक कटोरे में पानी निकाल लीजिए। अब इसी कटोरे में मेथी दाने डाल दीजिए। रात भर के लिए मेथी दानों को पानी में भिगोकर छोड़ दीजिए। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो आप मेथी दानों को कुछ घंटों के लिए गुनगुने पानी में भिगोकर रख सकते हैं।
3/5 Image Source : FREEPIK
जब मेथी दाने नरम हो जाएं, तब आपको मिक्सर में मेथी दाने और इसके पानी को निकाल लेना है। मेथी दाने को अच्छी तरह से पीस लीजिए और एक पेस्ट तैयार कर लीजिए। आप मेथी दाने के पेस्ट को हेयर पैक की तरह अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।
4/5 Image Source : FREEPIK
आपको इस पेस्ट को अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 30 मिनट तक इस हेयर पैक को लगाए रखिए। आधे घंटे के बाद आप गुनगुने पानी से हेयर वॉश कर सकते हैं।
5/5 Image Source : FREEPIK
हेयर फॉल प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए मेथी हेयर पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। मेथी में मौजूद तत्व हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। मेथी हेयर पैक डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। बालों को रेशमी, चमकदार और घना बनाने के लिए भी इस हेयर पैक को यूज किया जा सकता है।