चेहरे पर कैसे लगाएं मुल्तानी मिट्टी?
Published : Feb 14, 2026 03:31 pm IST, Updated : Feb 14, 2026 03:31 pm IST
-
Image Source : FREEPIKआपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूखी त्वचा और ऑयली त्वचा के लिए अलग-अलग तरह से मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है। आइए पहले रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी को स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।
- Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून मुल्तानी मिट्टी निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में थोड़ा सा कच्चा दूध भी निकाल लीजिए। आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है और फिर इसे फेस पैक की तरह यूज करना है।
- Image Source : FREEPIK
अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो एक कटोरी में एक स्पून मुल्तानी मिट्टी निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में थोड़ा सा गुलाब जल निकाल लीजिए। आइए अब मुल्तानी मिट्टी से बने नेचुरल फेस पैक को यूज करने के सही तरीके के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेते हैं।
- Image Source : FREEPIK
आपको मुल्तानी मिट्टी फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और अपनी गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखिए और फिर फेस वॉश कर लीजिए।
- Image Source : FREEPIK
मुंह धोने के लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।