गर्मियों में त्वचा के लिए फायदेमंद ये नेचुरल फेस पैक

गर्मी के बढ़ते प्रकोप से अपनी त्वचा को बचाने के लिए आप इस केमिकल फ्री फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर पर नेचुरल फेस पैक बनाने के लिए आपको औषधीय गुणों से भरपूर दूध और हल्दी की जरूरत पड़ेगी।
1/5 Image Source : Social
गर्मी के बढ़ते प्रकोप से अपनी त्वचा को बचाने के लिए आप इस केमिकल फ्री फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर पर नेचुरल फेस पैक बनाने के लिए आपको औषधीय गुणों से भरपूर दूध और हल्दी की जरूरत पड़ेगी।
2/5 Image Source : Freepik
सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा दूध निकाल लीजिए। अब इस दूध में चुटकी भर हल्दी को अच्छी तरह से मिला लीजिए। आप इस मिक्सचर को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करके अपनी त्वचा की सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं।
3/5 Image Source : Freepik
दूध और हल्दी से बने इस फेस पैक को रूई की मदद से अपने चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखना है और फिर फेस वॉश कर लेना है।
4/5 Image Source : Freepik
गर्मियों में अक्सर लोगों को टैनिंग की समस्या का सामना करना पड़ता है। दूध और हल्दी का मिक्सचर टैनिंग को रिमूव कर आपकी त्वचा के निखार को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए भी इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
5/5 Image Source : Freepik
कुल मिलाकर दूध और हल्दी में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज किया जा सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।