चुकंदर का फेस पैक कैसे बनाएं?

चुकंदर न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए औषधीय गुणों से भरपूर चुकंदर को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
1/5 Image Source : FREEPIK
चुकंदर न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए औषधीय गुणों से भरपूर चुकंदर को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
2/5 Image Source : FREEPIK
सबसे पहले आपको एक कटोरी में एक स्पून चुकंदर का रस निकाल लेना है। अब इसी कटोरी में एक स्पून शहद भी निकाल लीजिए। इसके बाद इन दोनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए।
3/5 Image Source : FREEPIK
इस पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 मिनट तक पोषक तत्वों से भरपूर इस फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखना है और फिर फेस वॉश कर लेना है।
4/5 Image Source : FREEPIK
क्या आप अपनी त्वचा के निखार को बढ़ाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप बीटरूट फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चुकंदर फेस पैक में मौजूद तमाम तत्व दाग-धब्बों को कम करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं।
5/5 Image Source : FREEPIK
आप एक हफ्ते में एक से दो बार इस फेस पैक को यूज कर सकते हैं। कुल मिलाकर औषधीय गुणों से भरपूर ये फेस पैक आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।