Happy Children's Day: बाल दिवस के दिन को अपने बच्चों के लिए खास कैसे बनाएं?

हर साल 14 नवंबर के दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय त्यौहार है। अगर आप भी इस दिन को अपने बच्चों के लिए यादगार बनाना चाहते हैं, तो आप इस तरह की टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1/5 Image Source : FREEPIK
हर साल 14 नवंबर के दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय त्यौहार है। अगर आप भी इस दिन को अपने बच्चों के लिए यादगार बनाना चाहते हैं, तो आप इस तरह की टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
2/5 Image Source : FREEPIK
बच्चों को खाने-पीने का काफी शौक होता है। आप अपने बच्चों की पसंदीदा डिश तैयार कर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। अगर आप कुकिंग नहीं करना चाहते तो कोई बात नहीं, आप अपने बच्चे के साथ उसके फेवरेट रेस्टोरेंट में जाने का प्लान भी बना सकते हैं।
3/5 Image Source : FREEPIK
छोटे बच्चों को कार्टून मूवीज देखना पसंद होता है। आप अपने बच्चों के साथ इस तरह की मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। थिएटर में जाने का समय नहीं है तो चिंता न करें और घर पर ही उन्हें मूवी दिखाएं। बच्चों को खुश करने के लिए आप पॉपकॉर्न भी बना सकते हैं।
4/5 Image Source : FREEPIK
अगर आप बाल दिवस के दिन को अपने बच्चों के लिए यादगार बनाना चाहते हैं, तो आप अपने बच्चे को शॉपिंग पर लेकर भी जा सकते हैं। नए-नए कपड़े खरीदकर आपके बच्चे के चेहरे पर खुशी छा जाएगी। आप अपने बच्चे को खिलौने भी दिला सकते हैं।
5/5 Image Source : FREEPIK
इस तरह के छोटे-मोटे सरप्राइज आपके बच्चे को काफी ज्यादा खुश कर सकते हैं। अगर आपके पास समय है, तो आप बाल दिवस के बाद आने वाले वीकेंड पर अपने बच्चे के साथ कोई ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। समय कम हो, तो आसपास की किसी जगह को एक्सप्लोर करने का प्लान बना लीजिए।