गहराई से साफ हो जाएगा चेहरा, त्वचा पर लगाएं ये फेस पैक

क्या आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को गहराई से साफ करना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको स्किन की डीप क्लीनिंग के लिए इस केमिकल फ्री फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए। आइए जानते हैं कैसे...
1/5 Image Source : Freepik
क्या आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को गहराई से साफ करना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको स्किन की डीप क्लीनिंग के लिए इस केमिकल फ्री फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए। आइए जानते हैं कैसे...
2/5 Image Source : Freepik
फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक खीरे को छीलकर अच्छी तरह से पीस लीजिए। अब एक कटोरी में पिसा हुआ खीरा, दो से तीन स्पून बेसन और दो स्पून दही निकाल लीजिए। अब आपको इन तीनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है।
3/5 Image Source : Freepik
आप इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। इस नेचुरल फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए थोड़ी देर तक इस फेस पैक को लगाए रखिए।
4/5 Image Source : Freepik
फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं। इस केमिकल फ्री फेस पैक में मौजूद तत्व आपकी त्वचा को गहराई से साफ करने में कारगर साबित हो सकते हैं।
5/5 Image Source : Freepik
रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए और दमकती हुई त्वचा पाने के लिए आप खीरे, बेसन और दही से बने इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।