बरसाती मौसम में टूटने लगे हैं बाल, तो लगाएं औषधीय गुणों से भरपूर ये हेयर पैक

बरसाती मौसम में टूटने लगे हैं बाल, तो लगाएं औषधीय गुणों से भरपूर ये हेयर पैक how to make hair pack to get rid of hair fall during rainy season

मॉनसून में बाल झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। अगर आप भी इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं और अपने बालों की जड़ों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको एक केमिकल फ्री हेयर पैक को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जान लेना चाहिए।
1/5 Image Source : INDIA TV
मॉनसून में बाल झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। अगर आप भी इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं और अपने बालों की जड़ों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको एक केमिकल फ्री हेयर पैक को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जान लेना चाहिए।
2/5 Image Source : Freepik
हेयर पैक बनाने के लिए आपको एलोवेरा जेल, केले, करी पत्ते और गुड़हल के पत्ते की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले केले को छिलके समेत मिक्सर में डाल दीजिए। अब इसी मिक्सर में फ्रेश एलोवेरा जेल, करी पत्ता और गुड़हल के कुछ पत्ते भी डाल दीजिए।
3/5 Image Source : Freepik
आपको इन सभी चीजों को अच्छी तरह से पीसकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। इस हेयर पैक को अपने बालों और अपनी स्कैल्प पर अप्लाई करने से पहले आपको अपने बालों को सुलझा लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप मसाज भी कर सकते हैं।
4/5 Image Source : AI GENERATED
लगभग एक घंटे तक इस हेयर पैक को लगाए रखें। 60 मिनट के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए एक हफ्ते में एक बार इस हेयर पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए इस हेयर पैक को यूज करने के कुछ और फायदों के बारे में भी जानते हैं।
5/5 Image Source : Freepik
रूखे बालों को मुलायम बनाने के लिए भी इस हेयर पैक को हेयर केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। इस हेयर पैक में पाए जाने वाले तत्व न केवल आपके बालों को शाइनी बनाते हैं बल्कि हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।