बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं दादी-नानी का ये घरेलू उपाय
Published : Jun 18, 2025 10:09 pm IST, Updated : Jun 18, 2025 10:09 pm IST
-
Image Source : India TVअगर बाल झड़ने की समस्या पर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो आप गंजेपन की चपेट में भी आ सकते हैं। आइए आज एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जो आपकी हेयर हेल्थ को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकता है।
-
- Image Source : Freepik
सबसे पहले एक कटोरी में अंडे का सफेद हिस्सा निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में एक बड़ी स्पून ऑलिव ऑइल भी निकाल लीजिए। इसके बाद आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।
- Image Source : Freepik
आप इस मिक्सचर को रूई की मदद से अपनी स्कैल्प पर लगा लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस मिक्सचर को लगभग 30 मिनट तक लगाए रखना है। आधे घंटे के बाद आप किसी भी माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर सकते हैं।
- Image Source : Freepik
एग वाइट और ऑलिव ऑइल, दोनों चीजों में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी हेयर हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं। बालों में मौजूद पोषण की कमी को दूर करने के लिए एग वाइट और ऑलिव ऑइल के इस मिक्सचर को यूज किया जा सकता है।
- Image Source : Freepik
इस मिक्सचर को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज करें। इस घरेलू नुस्खे की मदद से आप अपने बालों की जड़ों को मजबूत बना सकते हैं। यानी अगर आप हेयर फॉल प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस मिक्सचर को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।