घर पर कैसे बनाएं हल्दी का उबटन?

Published : Dec 01, 2025 08:33 pm IST, Updated : Dec 01, 2025 08:33 pm IST
  • Image Source : FREEPIK

    हल्दी के उबटन में औषधीय गुणों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि पुराने जमाने से हल्दी को सेहत के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी इस्तेमाल किया जाता रहा है। आइए हल्दी के उबटन की रेसिपी और इसे स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके के बारे में जानते हैं।

  • Image Source : FREEPIK

    हल्दी का उबटन बनाने के लिए आपको एक कटोरी में बेसन और हल्दी पाउडर निकाल लेना है। अब आपको इसी कटोरी में थोड़ा सा दूध या फिर दही एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। सभी नेचुरल चीजों को मिलाने से जो पेस्ट तैयार होगा, वही हल्दी का उबटन है।

  • Image Source : FREEPIK

    आपको हल्दी के उबटन को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 से 20 मिनट तक इस उबटन को लगाए रखना है। जब हल्दी का उबटन सूख जाए, तब आप फेस वॉश कर सकते हैं।

  • Image Source : FREEPIK

    चेहरे पर निकले मुंहासे या फिर दाग-धब्बे दूर करने के लिए हल्दी के उबटन का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप अपनी त्वचा की रंगत को सुधारना चाहते हैं, तो भी हल्दी के उबटन को यूज करना शुरू कर सकते हैं। हल्दी का उबटन लगाने से आपको घर बैठे पार्लर जैसा ग्लो मिल सकता है।

  • Image Source : FREEPIK

    कुल मिलाकर हल्दी का उबटन आपकी त्वचा पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकता है। आप एक हफ्ते में एक से दो बार हल्दी के उबटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इस उबटन को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।