घर में नेचुरल लिप बाम कैसे बनाएं?

क्या आप भी केमिकल बेस्ड लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो आपको पता होना चाहिए कि केमिकल बेस्ड लिप बाम आपके होंठों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। आइए नेचुरल इंग्रीडिएंट्स की मदद से लिप बाम बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।
1/5 Image Source : FREEPIK
क्या आप भी केमिकल बेस्ड लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो आपको पता होना चाहिए कि केमिकल बेस्ड लिप बाम आपके होंठों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। आइए नेचुरल इंग्रीडिएंट्स की मदद से लिप बाम बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।
2/5 Image Source : FREEPIK
सबसे पहले आपको चुकंदर को छीलकर इसका रस निकाल लेना है। अब एक कटोरी में 3 स्पून चुकंदर का रस निकाल लीजिए। इसके बाद आपको इस कटोरी में एक स्पून नारियल का तेल निकालना है। अगर आपके पास कोकोनट ऑइल नहीं है, तो आप इसकी जगह एक चम्मच पिघली हुई पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3/5 Image Source : FREEPIK
आखिर में इस कटोरी में विटामिन ई का एक कैप्सूल भी एड कर लीजिए। आपको इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। अब एक छोटी शीशी में इस मिक्चर को भर लीजिए। आपको इस शीशी को फ्रिज में रख देना है, जिससे लिप बाम अच्छी तरह से सेट हो जाए।
4/5 Image Source : FREEPIK
आप इस लिप बाम को लगाना शुरू कर दीजिए और आपको महज कुछ ही दिनों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। अगर आपके होंठ फटे हुए रहते हैं, तो आप इस लिप बाम को यूज करके देख सकते हैं। इस लिप बाम की मदद से आप अपने होंठों को मुलायम बना सकते हैं।
5/5 Image Source : FREEPIK
इस लिप बाम में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपके होंठों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि चुकंदर का इस्तेमाल करने की वजह से इस लिप बाम को लगाने के बाद आपके होंठों का रंग नेचुरली गुलाबी या फिर गहरा लाल हो जाएगा।