ऐसे बनाएं नीम फेस पैक, दादी-नानी के घरेलू नुस्खे से चमक उठेगी त्वचा

क्या आप जानते हैं कि औषधीय गुणों से भरपूर नीम न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? आइए नीम को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके और नीम के स्किन बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
1/5 Image Source : Social

2/5 Image Source : Freepik
घर पर नेचुरल फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले नीम के कुछ पत्तों को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लीजिए। अब इन पत्तों को पीस लीजिए। नीम के पत्तों के पेस्ट को एक कटोरी में निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में एक स्पून शहद और थोड़ा सा पानी मिला लीजिए।
3/5 Image Source : Freepik
आप इस स्मूद पेस्ट को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इस केमिकल फ्री फेस पैक को अपने पूरे चेहरे और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग आधे घंटे तक इस फेस पैक को लगाए रखें।
4/5 Image Source : Freepik
30 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई दिखने लगेगा। अगर आपके चेहरे पर अक्सर दाग-धब्बे निकल आते हैं, तो आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल करके देख सकते हैं।
5/5 Image Source : Freepik
क्या आपकी त्वचा ऑयली है? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए भी आप इस नेचुरल फेस पैक को यूज कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।