बालों के लिए कैसे बनाएं Onion हेयर पैक?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्याज का रस आपकी हेयर हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप अपने बालों को मजबूत, शाइनी और सिल्की बनाना चाहते हैं, तो प्याज से बने हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
1/5 Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्याज का रस आपकी हेयर हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप अपने बालों को मजबूत, शाइनी और सिल्की बनाना चाहते हैं, तो प्याज से बने हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2/5 Image Source : Freepik
घर पर केमिकल फ्री हेयर पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक मीडियम साइज्ड प्याज को छीलकर उसके कुछ टुकड़े कर लीजिए। अब आपको प्याज को अच्छी तरह से पीसकर उसका रस निकाल लेना है। आइए प्याज के रस को हेयर केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं।
3/5 Image Source : Freepik
प्याज के रस को हल्के हाथों से अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग आधे घंटे तक प्याज के रस को लगाए रखना है। 30 मिनट के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं।
4/5 Image Source : Freepik
आप इस हेयर पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको एक ही महीने के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। इस हेयर पैक की मदद से आपके बालों में मौजूद पोषण की कमी को भी दूर किया जा सकता है।
5/5 Image Source : Freepik
हेयर फॉल प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आप इस हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप बालों के रूखेपन को दूर कर उन्हें सॉफ्ट बनाना चाहते हैं, तो भी इस हेयर पैक को यूज किया जा सकता है। कुल मिलाकर ये हेयर पैक आपके बालों की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।