टमाटर और शहद से ऐसे बनाएं फेस पैक, वापस लौट आएगा खोया हुआ निखार

टमाटर और शहद से ऐसे बनाएं फेस पैक, वापस लौट आएगा खोया हुआ निखार how to make tomato and honey face pack at home to get glowing skin

अगर आप भी अपनी त्वचा के खोए हुए निखार को वापस पाना चाहते हैं तो आपको घर पर इस केमिकल फ्री फेस पैक को जरूर बनाकर देखना चाहिए। टमाटर और शहद से बने इस फेस मास्क को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर आप खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देख सकते हैं।
1/5 Image Source : Freepik
अगर आप भी अपनी त्वचा के खोए हुए निखार को वापस पाना चाहते हैं तो आपको घर पर इस केमिकल फ्री फेस पैक को जरूर बनाकर देखना चाहिए। टमाटर और शहद से बने इस फेस मास्क को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर आप खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देख सकते हैं।
2/5 Image Source : Freepik
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको एक पके हुए टमाटर और एक स्पून शहद की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले आपको टमाटर को अच्छी तरह से धोकर मैश कर लेना है। अब एक कटोरी में इस मैश्ड टमाटर और एक स्पून शहद को डालिए और फिर इन दोनों चीजों को मिक्स कर लीजिए।
3/5 Image Source : Freepik
अब आप इस मिक्सचर को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखना है। 20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर खुद-ब-खुद रिजल्ट्स देख सकते हैं।
4/5 Image Source : Freepik
आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार अप्लाई कर सकते हैं। यकीन मानिए महीने भर के अंदर आपकी स्किन का ग्लो बढ़ जाएगा। हालांकि, टमाटर और शहद से बने इस फेस मास्क को अपने पूरे चेहरे पर लगाने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
5/5 Image Source : Freepik
इस फेस पैक की मदद से आपके चेहरे पर पैदा हुए जिद्दी दाग-धब्बों को भी काफी हद तक दूर किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टमाटर और शहद में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।