टैनिंग से नेचुरली बचने के लिए त्वचा पर क्या लगाना चाहिए?

गर्मियों का मौसम आते ही अक्सर लोगों को टैनिंग की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी त्वचा से जुड़ी इस समस्या को पैदा होने से रोकना चाहते हैं, तो अभी से ही अपने स्किन केयर रूटीन में कुछ चीजों को शामिल कर लीजिए।
1/5 Image Source : Pexels
गर्मियों का मौसम आते ही अक्सर लोगों को टैनिंग की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी त्वचा से जुड़ी इस समस्या को पैदा होने से रोकना चाहते हैं, तो अभी से ही अपने स्किन केयर रूटीन में कुछ चीजों को शामिल कर लीजिए।
2/5 Image Source : Pexels
हर रोज रात में सोने से पहले एलोवेरा जेल लगाना शुरू कर दीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो सनबर्न और टैनिंग से बचाव करने में मदद करते हैं।
3/5 Image Source : Freepik
अगर आप चाहें तो हल्दी के लेप को भी अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि हल्दी में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं?
4/5 Image Source : Freepik
गर्मियों में अक्सर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। मुल्तानी मिट्टी आपकी त्वचा की रंगत को सुधारने में असरदार साबित हो सकती है। टैनिंग की समस्या से बचाव के लिए मुल्तानी मिट्टी को स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है।
5/5 Image Source : Pexels
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आलू में पाए जाने वाले तत्व भी टैनिंग को रिमूव करने में मददगार साबित हो सकते हैं। हालांकि, इनमें से किसी भी चीज को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।