खीरे के साथ किचन में रखी इस चीज को मिक्स कर लगाएं, दमक उठेगा चेहरा

खीरे के साथ किचन में रखी इस चीज को मिक्स कर लगाएं, दमक उठेगा चेहरा Mix curd with cucumber and apply it to get glowing face

क्या आप भी अपनी त्वचा के निखार को बढ़ाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको खीरे से बने फेस पैक को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। इस केमिकल फ्री फेस पैक को बनाने के लिए आपको हाफ कद्दूकस किए हुए खीरे और दो स्पून दही की जरूरत पड़ेगी।
1/5 Image Source : Freepik
क्या आप भी अपनी त्वचा के निखार को बढ़ाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको खीरे से बने फेस पैक को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। इस केमिकल फ्री फेस पैक को बनाने के लिए आपको हाफ कद्दूकस किए हुए खीरे और दो स्पून दही की जरूरत पड़ेगी।
2/5 Image Source : Freepik
सबसे पहले खीरे को ब्लेंड करके एक पेस्ट तैयार कर लीजिए। अब एक कटोरी में खीरे का पेस्ट और दही निकाल लीजिए। आपको इन दोनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करना है। आइए इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।
3/5 Image Source : Freepik
आपको इस नेचुरल फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस फेस पैक को लगभग 15-20 मिनट तक लगाए रखना है। 20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं।
4/5 Image Source : Freepik
खीरे की वजह से आपकी त्वचा को ठंडक और हाइड्रेशन मिलेगा। दही में मौजूद तत्व स्किन को एक्सफोलिएट करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा सनबर्न की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी आप इस फेस पैक को यूज कर सकते हैं।
5/5 Image Source : Freepik
कुल मिलाकर दही और खीरे में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी वरदान साबित हो सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।