केले को मसलकर, मिलाएं किचन में रखी ये चीज, दूर हो जाएगी रूखी-बेजान त्वचा की समस्या

Published : Jul 13, 2025 08:44 pm IST, Updated : Jul 13, 2025 10:05 pm IST
  • Image Source : INDIA TV

    क्या आप भी ड्राई स्किन की समस्या से जूझ रहे हैं? रूखी-फटी हुई-क्रैक्ड त्वचा अक्सर चेहरे की खूबसूरती को बुरी तरह से प्रभावित कर देती है। अगर आप अपनी त्वचा को बेबी सॉफ्ट बनाना चाहते हैं, तो आप इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

  • Image Source : FREEPIK

    घर पर केमिकल फ्री फेस पैक बनाने के लिए आपको एक पके हुए केले और एक स्पून शहद की जरूरत पडे़गी। सबसे पहले आपको केले के छोटे-छोटे पीस करने हैं। अब आप एक कटोरी में केले के सभी टुकड़ों को अच्छी तरह से मैश कर लीजिए। अब इसी कटोरी में एक स्पून शहद निकाल लीजिए।

  • Image Source : FREEPIK

    आपको मैश्ड केले और शहद को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 मिनट तक इस नेचुरल फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखना है।

  • Image Source : FREEPIK

    15 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के बाद ही आपको पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। केले और शहद में पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा के रूखेपन को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं यानी आपकी त्वचा मुलायम और हाइड्रेटेड बन सकती है।

  • Image Source : FREEPIK

    बनाना हनी फेस पैक आपकी त्वचा को पोषण देने में भी मददगार साबित हो सकता है। कुल मिलाकर दादी-नानी का ये घरेलू नुस्खा आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है। हालांकि, आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।