बेदाग त्वचा के लिए विटामिन ई के कैप्सूल के साथ इस चीज को मिक्स कर लगाएं

विटामिन ई न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप अपनी त्वाच को बेदाग बनाना चाहते हैं, तो आपको विटामिन ई के कैप्सूल को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए।
1/5 Image Source : Freepik
विटामिन ई न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप अपनी त्वाच को बेदाग बनाना चाहते हैं, तो आपको विटामिन ई के कैप्सूल को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए।
2/5 Image Source : Freepik
सबसे पहले एक छोटी कटोरी में विटामिन ई का कैप्सूल और एक स्पून गुलाब जल निकाल लीजिए। अब आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। आप इस मिक्सचर को रात में सोने से पहले साफ चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं।
3/5 Image Source : Freepik
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए 20 से 30 मिनट तक इस मिक्सचर को अपने चेहरे पर लगाए रखें और फिर फेस वॉश कर लें। विटामिन ई का कैप्सूल और गुलाब जल, मिलकर आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।
4/5 Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये मिक्सचर आपकी त्वचा के रूखेपन को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। डेड स्किन सेल्स को रिमूव कर ग्लोइंग स्किन पाने के लिए भी इस मिक्सचर को यूज किया जा सकता है।
5/5 Image Source : Freepik
डार्क सर्कल्स, पिगमेंटेशन, मुंहासों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी आप विटामिन ई कैप्सूल और गुलाब जल के मिक्सचर को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। हालांकि, इस मिक्सचर को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।