कॉफी पाउडर के साथ इन 2 चीजों को मिक्स कर लगाएं, पाएं पार्लर जैसा ग्लो

क्या आप घर पर कॉफी फेस पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको पार्लर जैसे स्किन ग्लो के लिए इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए।
1/5 Image Source : Freepik
क्या आप घर पर कॉफी फेस पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको पार्लर जैसे स्किन ग्लो के लिए इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए।
2/5 Image Source : Freepik
सबसे पहले एक कटोरी में दो स्पून कॉफी पाउडर निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में एक स्पून दही भी एड कर लीजिए। आखिर में थोड़ा सा नींबू का रस एड कर तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए।
3/5 Image Source : Freepik
अब आप इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए 10 से 15 मिनट तक इस फेस पैक को लगाकर रखें।
4/5 Image Source : Freepik
लगभग 15 से 20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। आपके चेहरे का निखार बढ़ जाएगा और आपकी रूखी-बेजान त्वचा सॉफ्ट बन जाएगी।
5/5 Image Source : Freepik
कॉफी, दही और नींबू के रस में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।