लोहड़ी-मकर संक्रांति के दिन जरूर बनाएं ये ट्रेडिशनल डिश

लोहड़ी और मकर संक्रांति के त्योहार को खास बनाने के लिए आप तिल-गुड़ के लड्डू बना सकते हैं। तिल और गुड़ के लड्डू न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद भी माने जाते हैं। तिल के लड्डू खाकर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं।
1/5 Image Source : India TV
लोहड़ी और मकर संक्रांति के त्योहार को खास बनाने के लिए आप तिल-गुड़ के लड्डू बना सकते हैं। तिल और गुड़ के लड्डू न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद भी माने जाते हैं। तिल के लड्डू खाकर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं।
2/5 Image Source : India TV
सरसों दा साग और मक्की दी रोटी एक क्लासिक लोहड़ी कॉम्बिनेशन है। इस ट्रेडिशनल डिश को न केवल पंजाब में बल्कि पूरे भारत में बड़े चाव के साथ खाया जाता है। मक्के की रोटी के साथ सरसों का साग सर्व करें और इनके ऊपर मक्खन या फिर घी डालना न भूलें।
3/5 Image Source : Social
खीर भी लोहड़ी और मकर संक्रांति के त्योहार के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। दूध, चीनी और ड्राई फ्रूट्स से बनी मलाईदार चावल की खीर इस तरह के त्योहारों को खास बना सकती है।
4/5 Image Source : India TV
लोहड़ी या फिर मकर संक्रांति के मौके पर पिंडी छोले भी बनाए जा सकते हैं। आप घर पर आए मेहमानों के लिए मसालेदार और स्वादिष्ट छोले की रेसिपी को ट्राई करके देख सकते हैं। इस पंजाबी स्टाइल वाली चने की सब्जी का टेस्ट किसी भी त्योहार के दिन लोगों का दिल खुश कर सकता है।
5/5 Image Source : Social
अगर आप चाहें तो लोहड़ी और मकर संक्रांति के दिन गजक और रेवड़ी भी बना सकते हैं। सर्दियों के मौसम में गजक और रेवड़ी खाना सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। भारत में कई लोग गजक और रेवड़ी को बड़े चाव के साथ खाते हैं।