झाइयों से कम हुई चेहरे की खूबसूरती, तो लगाएं ये फेस पैक

क्या आपका चेहरा भी झाइयों से भरा हुआ है? अगर हां, तो आपको अपने स्किन केयर रूटीन में इस केमिकल फ्री फेस पैक को जरूर शामिल करके देखना चाहिए। यकीन मानिए ये नेचुरल फेस पैक आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है।
1/5 Image Source : Freepik
क्या आपका चेहरा भी झाइयों से भरा हुआ है? अगर हां, तो आपको अपने स्किन केयर रूटीन में इस केमिकल फ्री फेस पैक को जरूर शामिल करके देखना चाहिए। यकीन मानिए ये नेचुरल फेस पैक आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है।
2/5 Image Source : Freepik
फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले जायफल को अच्छी तरह से पीसकर पाउडर बना लीजिए। अब एक कटोरी में जायफल का पाउडर और दही निकाल लीजिए। आपको इन दोनों चीजों को मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।
3/5 Image Source : Freepik
आइए इस फेस पैक को यूज करने के तरीके के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेते हैं। इस स्मूद पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। आपको इस फेस पैक को लगभग 15 से 20 मिनट तक लगाए रखना है।
4/5 Image Source : Pexels
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको 20 मिनट के बाद ही फेस वॉश करना चाहिए। झाइयों को कम करने के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखने लगेगा।
5/5 Image Source : Freepik
इस फेस पैक की मदद से न केवल आपके चेहरे पर निकली झाइयां दूर होंगी बल्कि आपको त्वचा से जुड़ी कुछ दूसरी समस्याओं से भी छुटकारा मिल पाएगा। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।