डोसे के साथ ट्राई करके देखें प्याज की चटनी, आपका दिल खुश कर देगी ये रेसिपी

डोसे के साथ ट्राई करके देखें प्याज की चटनी, आपका दिल खुश कर देगी ये रेसिपी recipe of onion chutney for dosa pyaz ki chutney kaise banayein

क्या आप भी डोसे के साथ नारियल की चटनी या फिर मूंगफली की चटनी खाते-खाते बोर हो गए हैं? अगर हां, तो इस बार आपको डोसे के साथ प्याज की चटनी बनाकर देखनी चाहिए। इस चटनी को टेस्ट करते ही आपके सारे टेस्ट बड्स खुल जाएंगे।
1/5 Image Source : Freepik
क्या आप भी डोसे के साथ नारियल की चटनी या फिर मूंगफली की चटनी खाते-खाते बोर हो गए हैं? अगर हां, तो इस बार आपको डोसे के साथ प्याज की चटनी बनाकर देखनी चाहिए। इस चटनी को टेस्ट करते ही आपके सारे टेस्ट बड्स खुल जाएंगे।
2/5 Image Source : Freepik
प्याज की चटनी बनाने के लिए 2 प्याज काट लीजिए। इसके बाद एक पैन में 2 स्पून तेल डालकर गर्म कर लीजिए। अब गर्म तेल में एक छोटी चम्मच जीरा और 4 साबुत लाल मिर्च डालकर, इन दोनों चीजों को थोड़ा सा भून लीजिए।
3/5 Image Source : Freepik
भुने हुए इस मिक्सचर को एक प्लेट में निकाल लीजिए। अब इसी तरह से 2 चम्मच उड़द की दाल को लाइट गोल्डन होने तक भून लीजिए और फिर प्लेट में निकाल लीजिए। इसके बाद इसी पैन में कटे हुए प्याज को नरम होने तक कुक कर लीजिए।
4/5 Image Source : Freepik
इसके बाद आपको मिक्सर में भुना हुआ प्याज, जीरा, लाल मिर्च, उड़द दाल, एक चम्मच इमली का पेस्ट, नमक और गुड़ का छोटा टुकड़ा डालकर इन सभी चीजों को अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट बना लेना है। अब चटनी में तड़का लगाने के लिए एक पैन में एक स्पून तेल गर्म कर लीजिए।
5/5 Image Source : Freepik
गर्म तेल में एक छोटी चम्मच राई और 6 करी पत्ते डाल दीजिए। अब इन्हें प्याज के पेस्ट में डालकर तड़का लगा लीजिए। प्याज की चटनी सर्व करने के लिए तैयार है। आप इस बेहद टेस्टी चटनी को इडली या फिर डोसे के साथ खा सकते हैं।