करीना कपूर की दमकती हुई त्वचा का सीक्रेट हैं ये 3 नेचुरल चीजें

करीना कपूर की दमकती हुई त्वचा का सीक्रेट हैं ये 3 नेचुरल चीजें secret of Kareena Kapoor glowing skin include almond oil honey and curd know how to use these natural things

करीना कपूर अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी खूबसूरती की वजह से भी कई लोगों के दिलों पर राज करती हैं। क्या आप भी एक्ट्रेस की खूबसूरती के राज के बारे में जानना चाहते हैं? एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वो अपनी स्किन के ग्लो को बरकरार रखने के लिए किन नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं।
1/5 Image Source : Instagram
करीना कपूर अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी खूबसूरती की वजह से भी कई लोगों के दिलों पर राज करती हैं। क्या आप भी एक्ट्रेस की खूबसूरती के राज के बारे में जानना चाहते हैं? एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वो अपनी स्किन के ग्लो को बरकरार रखने के लिए किन नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं।
2/5 Image Source : Freepik
करीना कपूर अपनी त्वचा के लिए बादाम का तेल यूज करती हैं। क्या आप जानते हैं कि बादाम के तेल में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी स्किन के लिए कितने ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं? बादाम के तेल से मसाज कर आप अपनी त्वचा को चमकदार और कोमल बना सकते हैं।
3/5 Image Source : Freepik
अपनी त्वचा को करीना कपूर की त्वचा की तरह बेदाग बनाने के लिए आप अपने स्किन केयर रूटीन में शहद को भी शामिल कर सकते हैं। शहद से बना फेस पैक आपकी स्किन पर मौजूद जिद्दी दाग-धब्बों को हटाकर आपकी स्किन को फ्लॉलेस बनाने में मददगार साबित हो सकता है।
4/5 Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दही भी आपकी स्किन के लिए वरदान साबित हो सकता है। आप भी करीना कपूर की तरह दही और बादाम के तेल को मिक्स करके फेस पैक बना सकते हैं। इस फेस पैक को इस्तेमाल करके पिगमेंटेशन की समस्या को दूर किया जा सकता है।
5/5 Image Source : Instagram
सभी का स्किन टाइप अलग-अलग होता है। इसलिए आपको इस तरह की नेचुरल चीजों को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए। अगर ये केमिकल फ्री चीजें आपकी स्किन को सूट करती हैं, तो आप भी इन्हें अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।