चेहरे पर चुकंदर का पेस्ट लगाने के फायदे

Published : Nov 30, 2025 03:55 pm IST, Updated : Nov 30, 2025 04:48 pm IST
  • Image Source : FREEPIK

    अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो आपको चुकंदर यानी बीटरूट को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए। चुकंदर आपकी त्वचा की सेहत को काफी हद तक सुधार सकता है। आइए बीटरूट फेस पैक की बेहद आसान रेसिपी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

  • Image Source : FREEPIK

    फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को धोकर छील लीजिए और फिर उसे पीस लीजिए। अब एक कटोरी में चुकंदर का पेस्ट, थोड़ा सा शहद और थोड़ा सा दही निकाल लीजिए। आपको इन सभी केमिकल फ्री चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।

  • Image Source : FREEPIK

    आपको चुकंदर, शहद और दही से बने इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखें और फिर उसके बाद गुनगुने पानी से मुंह धो लीजिए। मुंह धोने के बाद आपको मॉइस्चराइजर जरूर लगाना चाहिए।

  • Image Source : FREEPIK

    बिना पार्लर जाए नेचुरली ग्लोइंग स्किन पाने के लिए चुकंदर फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे निकले हुए हैं, तो भी आप चुकंदर, शहद और दही से बने औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को यूज कर सकते हैं।

  • Image Source : FREEPIK

    बीटरूट फेस पैक में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी त्वचा को फ्लॉलेस बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।