चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो क्या अप्लाई करना चाहिए?

दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आप इस होममेड फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को बनाने के लिए केमिकल्स नहीं बल्कि नेचुरल चीजों को यूज किया जाएगा। आइए इस फेस पैक की रेसिपी के बारे में जानते हैं।
1/5 Image Source : FREEPIK
दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आप इस होममेड फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को बनाने के लिए केमिकल्स नहीं बल्कि नेचुरल चीजों को यूज किया जाएगा। आइए इस फेस पैक की रेसिपी के बारे में जानते हैं।
2/5 Image Source : FREEPIK
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको एक स्पून चंदन पाउडर और थोड़े से गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले इन दोनों चीजों को एक कटोरी में निकाल लीजिए। इसके बाद आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। आपका फेस पैक तैयार है।
3/5 Image Source : FREEPIK
आपको चंदन-गुलाब जल फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 20 मिनट तक इस फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखना है और फिर ठंडे पानी से फेस वॉश कर लेना है।
4/5 Image Source : FREEPIK
पिंपल्स के दाग-धब्बों को हटाने के लिए इस फेस पैक को एक हफ्ते में 1-2 बार यूज किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर ये फेस पैक सन टैन की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी कारगर साबित हो सकता है।
5/5 Image Source : FREEPIK
गर्मियों में इस फेस पैक को यूज करने से आपकी स्किन फ्रेश महसूस कर पाएगी। ये फेस पैक त्वचा को टाइट बनाने में भी मददगार साबित हो सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।