गुलाबी-गुलाबी निखार के लिए बनाएं स्ट्रॉबेरी फेस पैक

नेचुरली गुलाबी निखार पाने के लिए आप स्ट्रॉबेरी फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आइए इस फेस पैक को बनाने के तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। सबसे पहले दो स्ट्रॉबेरी को धोकर अच्छी तरह से मैश कर लीजिए।
1/5 Image Source : FREEPIK
नेचुरली गुलाबी निखार पाने के लिए आप स्ट्रॉबेरी फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आइए इस फेस पैक को बनाने के तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। सबसे पहले दो स्ट्रॉबेरी को धोकर अच्छी तरह से मैश कर लीजिए।
2/5 Image Source : FREEPIK
अब आपको एक कटोरी में मैश्ड स्ट्रॉबेरी के साथ एक स्पून चावल का आटा, थोड़ा सा दही और शहद भी निकाल लेना है। इन सभी नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए। आइए इस फेस पैक को यूज करने के तरीके के बारे में जानते हैं।
3/5 Image Source : FREEPIK
आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 मिनट तक इस फेस पैक को लगाकर रखना चाहिए जिससे पोषक तत्वों से भरपूर ये फेस पैक सूख जाए।
4/5 Image Source : FREEPIK
अब आपको हल्के हाथों से मसाज करते हुए इस फेस पैक को रिमूव करना है। इसके लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें। आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं।
5/5 Image Source : FREEPIK
महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। गुलाबी-गुलाबी निखार पाने के लिए आप भी इस फेस पैक को यूज कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।