भारत के ऐसे मंदिर, जहां पर की जाती है रावण की पूजा

भारत में ज्यादातर जगहों पर रावण दहन करके दशहरा मनाया जाता है। अगर आपने हमेशा से इसी तरीके से दशहरा मनाया है, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में स्थित कुछ मंदिरों में रावण की पूजा भी की जाती है।
1/5 Image Source : FREEPIK
भारत में ज्यादातर जगहों पर रावण दहन करके दशहरा मनाया जाता है। अगर आपने हमेशा से इसी तरीके से दशहरा मनाया है, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में स्थित कुछ मंदिरों में रावण की पूजा भी की जाती है।
2/5 Image Source : FREEPIK
उत्तर प्रदेश में स्थित कानपुर में भी एक मंदिर है जिसका नाम दशानन रावण मंदिर है। अगर आप भी इस मंदिर में जाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि इस मंदिर को सिर्फ दशहरे के दिन ही खोला जाता है।
3/5 Image Source : FREEPIK
क्या आप जानते हैं कि कर्नाटक के कोलार जिले में भी एक ऐसा मंदिर स्थित है, जहां पर रावण को पूजा जाता है? इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि रावण यहां पर स्थापित 4 शिवलिंगों को कैलाश पर्वत से लेकर आया था।
4/5 Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में भी रावण का मंदिर स्थित है। खानपुरा इलाके में स्थित इस मंदिर में एक बड़ी प्रतिमा मौजूद है जिसे लोग न केवल रावण मानते हैं बल्कि उसे पूजते भी हैं।
5/5 Image Source : CANVA
कर्नाटक में स्थित मांड्या के जिस मंदिर में रावण की पूजा की जाती है, उसका नाम कैलाशपूरा महालिंगेश्वर मंदिर है। मान्यता है कि भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर में एक रहस्यमयी शिवलिंग है, जिसे रावण ने देवताओं से हासिल किया था।