अब रूखे-फ्रिजी बालों को कह दीजिए अलविदा, घर पर बनाएं एलोवेरा हेयर मास्क

अब रूखे-फ्रिजी बालों को कह दीजिए अलविदा, घर पर बनाएं एलोवेरा हेयर मास्क to get rid of dry frizzy hair how to make aloe vera hair mask at home

सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों के बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। फ्रिजी बाल आपकी हेयर हेल्थ को बुरी तरह से डैमेज कर सकते हैं। अगर आप अपने बालों की सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको इस केमिकल फ्री हेयर मास्क को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।
1/5 Image Source : Freepik
सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों के बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। फ्रिजी बाल आपकी हेयर हेल्थ को बुरी तरह से डैमेज कर सकते हैं। अगर आप अपने बालों की सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको इस केमिकल फ्री हेयर मास्क को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।
2/5 Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलोवेरा और केले में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपके बालों को सिल्की बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं। घर पर नेचुरल हेयर मास्क बनाने के लिए आपको फ्रेश एलोवेरा जेल और केले की जरूरत पड़ेगी।
3/5 Image Source : Freepik
एक कटोरी में 3 स्पून एलोवेरा जेल निकाल लीजिए। अब एक पके हुए केले को अच्छी तरह से मैश कर लीजिए। एलोवेरा जेल और मैश्ड केले को मिक्स कर लीजिए। आपका केमिकल फ्री हेयर मास्क इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। आइए इसे यूज करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।
4/5 Image Source : Freepik
आपको इस पेस्ट को अपने बालों पर अच्छी तरह से लगाना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इस हेयर मास्क को लगभग 20 मिनट तक लगाकर रखें। 20 मिनट के बाद आप माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर सकते हैं। यकीन मानिए ये हेयर मास्क आपके बालों के लिए वरदान साबित हो सकता है।
5/5 Image Source : Freepik
इस हेयर मास्क को एक हफ्ते में एक से दो बार अप्लाई किया जा सकता है। एलोवेरा हेयर मास्क आपके बालों की रफनेस को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। इस हेयर मास्क को रेगुलरली यूज कर आप अपने बालों को सॉफ्ट और सिल्की बना सकते हैं।