ओपन पोर्स से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो अपनाएं ये तरीके

ओपन पोर्स चेहरे की खूबसूरती को प्रभावित कर सकते हैं। अगर आप भी ओपन पोर्स को बंद कर अपनी त्वचा में कसाव लाना चाहते हैं, तो आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते हैं। इस तरह के घरेलू उपाय आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।
1/5 Image Source : UNSPLASH
ओपन पोर्स चेहरे की खूबसूरती को प्रभावित कर सकते हैं। अगर आप भी ओपन पोर्स को बंद कर अपनी त्वचा में कसाव लाना चाहते हैं, तो आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते हैं। इस तरह के घरेलू उपाय आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।
2/5 Image Source : FREEPIK
ओपन पोर्स को बंद करने के लिए एलोवेरा जेल को यूज किया जा सकता है। लगभग 15-20 मिनट तक फ्रेश एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर लगाए रखने के बाद सादे पानी से फेस वॉश कर लीजिए। हर रोज इस तरह से एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।
3/5 Image Source : FREEPIK
ओपन पोर्स से छुटकारा पाने के लिए आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कपड़े में बर्फ के कुछ टुकड़ों को लपेट लीजिए। अब इस कपड़े को ओपन पोर्स वाली जगह पर लगाएं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 2 मिनट तक बर्फ वाले कपड़े को अपने चेहरे पर लगाना चाहिए।
4/5 Image Source : FREEPIK
अगर आप ओपन पोर्स की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो 2 स्पून बेसन में एक स्पून दही को मिक्स कर यूज कर सकते हैं। 15-20 मिनट तक इस केमिकल फ्री फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाए रखने के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं।
5/5 Image Source : FREEPIK
ओपन पोर्स को बंद करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को मिक्स कर अपने चेहरे पर लगाएं। जब औषधीय गुणों से भरपूर ये मिक्सचर सूखने लग जाए, तब आप ठंडे पानी से फेस वॉश कर सकते हैं।