जल्दी वजन घटाने के लिए हर रोज कितनी देर वॉक करनी चाहिए?

जल्दी वजन घटाने के लिए हर रोज कितनी देर वॉक करनी चाहिए? to lose weight quickly how long should you walk every day

क्या आप जानते हैं कि हर रोज वॉक करने से आप अपनी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकते हैं? अगर नहीं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वॉक करने से मोटापे समेत सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
1/5 Image Source : Freepik
क्या आप जानते हैं कि हर रोज वॉक करने से आप अपनी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकते हैं? अगर नहीं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वॉक करने से मोटापे समेत सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
2/5 Image Source : Freepik
अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू पाना चाहते हैं, तो आपको हर रोज आधे घंटे वॉक करने के नियम को फॉलो करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक रोज 30 मिनट ब्रिस्क वॉक करने से लगभग 150 कैलोरी को बर्न किया जा सकता है।
3/5 Image Source : Freepik
वेट लूज करने के लिए ब्रिस्क वॉक के साथ-साथ वर्कआउट रूटीन और हेल्दी-बैलेंस्ड डाइट प्लान को भी फॉलो करें। आपको बता दें कि रोजाना वॉक करने से न केवल आपको मोटापे से छुटकारा मिलेगा बल्कि दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम हो पाएगा।
4/5 Image Source : Freepik
अगर आप जोड़ों के दर्द की समस्या को पैदा होने से रोकना चाहते हैं, तो अपने डेली रूटीन में वॉक को जरूर शामिल करें। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक रोज वॉक करने से न केवल आपकी हड्डियों को बल्कि आपकी मांसपेशियों को भी मजबूत बनाया जा सकता है।
5/5 Image Source : Freepik
डायबिटीज के मरीजों को भी वॉक करने की सलाह दी जाती है। वॉक कर आप अपने ब्लड प्रेशर को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।