बढ़ती उम्र के लक्षणों से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो लगाएं ये फेस पैक

क्या आप जानते हैं कि पपीता और आंवला, दोनों चीजें आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं? आइए पपीते और आंवले से बने फेस पैक की बेहद आसान रेसिपी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
1/5 Image Source : India TV
क्या आप जानते हैं कि पपीता और आंवला, दोनों चीजें आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं? आइए पपीते और आंवले से बने फेस पैक की बेहद आसान रेसिपी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
2/5 Image Source : Freepik
फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले पपीते को अच्छी तरह से मैश कर लीजिए। अब एक कटोरी में पपीते का गूदा और एक स्पून आंवला पाउडर निकाल लीजिए। इसके बाद आपको इन दोनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है।
3/5 Image Source : Freepik
आइए इस फेस पैक को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में भी जान लेते हैं। आपको औषधीय गुणों से भरपूर इस केमिकल फ्री फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है।
4/5 Image Source : Freepik
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाए रखना है। 20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।
5/5 Image Source : Freepik
इस फेस पैक को रेगुलरली एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें और कुछ ही महीनों के अंदर आपकी त्वचा पर दिखाई देने वाले बुढ़ापे के लक्षण कम होने लगेंगे। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।