डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए लगाएं ये केमिकल फ्री फेस पैक

क्या आपको भी यही लगता है कि डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए ब्यूटी पार्लर में जाकर महंगे-महंगे केमिकल बेस्ड ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करना जरूरी है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए।
1/5 Image Source : Pexels
क्या आपको भी यही लगता है कि डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए ब्यूटी पार्लर में जाकर महंगे-महंगे केमिकल बेस्ड ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करना जरूरी है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए।
2/5 Image Source : Freepik
सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून चंदन पाउडर निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में दो स्पून गुलाब जल एड कर इन दोनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। आइए इस स्मूद पेस्ट को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।
3/5 Image Source : AI Generated
इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15-20 मिनट तक इस फेस पैक को त्वचा पर लगाए रखें और फिर ठंडे पानी से फेस वॉश कर लीजिए।
4/5 Image Source : Pexels
इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज करें और अपनी त्वचा का खोया हुआ निखार वापस पाएं। इसके अलावा क्या आप दाग-धब्बों से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा जरूर बनाकर देखना चाहिए।
5/5 Image Source : Freepik
गर्मियों के मौसम में इस केमिकल फ्री फेस पैक को इस्तेमाल करके आपकी त्वचा को ठंडक भी मिल सकती है। हालांकि, इस नेचुरल फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।