झड़ते बालों ने किया परेशान? एलोवेरा के साथ इस एक चीज को मिलाकर बनाएं हेयर पैक

हेयर फॉल की समस्या को समय रहते ट्रीट नहीं किया गया, तो आप गंजेपन का शिकार भी बन सकते हैं। आइए एक ऐसे केमिकल फ्री हेयर पैक की रेसिपी के बारे में जानते हैं, जो आपकी इस समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकती है।
1/5 Image Source : Freepik
हेयर फॉल की समस्या को समय रहते ट्रीट नहीं किया गया, तो आप गंजेपन का शिकार भी बन सकते हैं। आइए एक ऐसे केमिकल फ्री हेयर पैक की रेसिपी के बारे में जानते हैं, जो आपकी इस समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकती है।
2/5 Image Source : Freepik
घर पर नेचुरल हेयर पैक बनाने के लिए आपको एलोवेरा जेल और शहद की जरूरत पड़ेगी। एक कटोरी में दो बड़ी स्पून एलोवेरा जेल और एक बड़ी स्पून शहद निकाल लीजिए। अब इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।
3/5 Image Source : Freepik
आप एलोवेरा जेल और शहद से बने इस हेयर पैक को अपने बालों और अपनी स्कैल्प पर अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 20 मिनट तक इस हेयर पैक को लगाकर रखना है। 20 मिनट के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं।
4/5 Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों नेचुरल चीजों में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी हेयर हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। इस हेयर पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर आप झड़ते बालों की समस्या पर काबू पा सकते हैं।
5/5 Image Source : Freepik
इस हेयर पैक को लगाने के बाद आपके रूखे-बेजान बाल सिल्की बन जाएंगे। इस हेयर पैक की मदद से आप रूसी और डैंड्रफ की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। सर्दियों में इस हेयर पैक को लगाना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।