मई में घूमने के लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं ये जगह

मई में घूमने के लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं ये जगह tourist places to explore in the month of May

मई की झुलसती हुई गर्मी में बिना सोचे-समझे किसी भी जगह को एक्सप्लोर करने के लिए निकल जाने में कोई समझदारी नहीं है। मई के महीने में आपको किसी ऐसी जगह पर घूमने जाने का प्लान बनाना चाहिए जहां पर तापमान कम होने के साथ-साथ भीड़भाड़ भी कम हो।
1/5 Image Source : Freepik
मई की झुलसती हुई गर्मी में बिना सोचे-समझे किसी भी जगह को एक्सप्लोर करने के लिए निकल जाने में कोई समझदारी नहीं है। मई के महीने में आपको किसी ऐसी जगह पर घूमने जाने का प्लान बनाना चाहिए जहां पर तापमान कम होने के साथ-साथ भीड़भाड़ भी कम हो।
2/5 Image Source : Freepik
अगर आपको नेचर के आसपास समय बिताना पसंद है तो आप सिक्किम की राजधानी गंगटोक को एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां का शांत वातावरण आपके सारे तनाव को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है।
3/5 Image Source : Freepik
क्या आप जानते हैं कि मई के महीने में मुन्नार जैसी बेहद खूबसूरत जगह को एक्सप्लोर करने का प्लान बनाया जा सकता है? केरल में स्थित मुन्नार में आपको चाय के बागानों से लेकर हरियाली तक, बहुत कुछ देखने का मौका मिल सकता है।
4/5 Image Source : Freepik
क्या आप कभी पचमढ़ी गए हैं? अगर नहीं, तो आप मध्य प्रदेश में स्थित इस हिल स्टेशन को भी अपनी ट्रैवलिंग लिस्ट का हिस्सा बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये जगह झरने, गुफा और प्राकृतिक सुंदरता से घिरी हुई है।
5/5 Image Source : Freepik
अगर आपने अभी तक अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह को एक्सप्लोर नहीं किया है, तो आप इस बार मई के महीने में इस बेहद खूबसूरत जगह पर जाने का प्लान बना सकते हैं। मई के महीने में गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए इन टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स पर जाया जा सकता है।