जब रिश्ते में बढ़ने लगे खटास, तो कौन सी 5 टिप्स, बढ़ा सकती हैं प्यार

कभी-कभी रिश्ते में खटास पैदा हो जाने की वजह से रिश्ता टूटने की कगार तक भी पहुंच सकता है। अगर आप अपने और अपने पार्टनर के बीच की दूरियों को मिटाना चाहते हैं, तो सबसे पहले गुड लिसनर बनने की कोशिश में जुट जाइए और अपने पार्टनर को सुनने-समझने की कोशिश कीजिए।
1/5 Image Source : FREEPIK
कभी-कभी रिश्ते में खटास पैदा हो जाने की वजह से रिश्ता टूटने की कगार तक भी पहुंच सकता है। अगर आप अपने और अपने पार्टनर के बीच की दूरियों को मिटाना चाहते हैं, तो सबसे पहले गुड लिसनर बनने की कोशिश में जुट जाइए और अपने पार्टनर को सुनने-समझने की कोशिश कीजिए।
2/5 Image Source : FREEPIK
आपको एक दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताना चाहिए। अगर आप एक दूसरे से बात करना बंद कर देंगे, तो आपके बीच की दूरियां बढ़ती चली जाएंगी। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए हर रोज कम से कम 20 से 30 मिनट अपने पार्टनर के लिए जरूर निकालिए।
3/5 Image Source : FREEPIK
रिश्ते की उम्र को बढ़ाने के लिए छोटे-छोटे एफर्ट्स डालते रहना बेहद जरूरी है। जब दोनों पार्टनर्स एक दूसरे को स्पेशल फील कराने के लिए कुछ करते हैं, तो रिश्ते में प्यार बढ़ता है। एफर्ट्स में पार्टनर के लिए कुछ लिखना, उनके लिए कुछ स्पेशल डिश बनाना, गिफ्ट देना, कुछ भी शामिल हो सकता है।
4/5 Image Source : FREEPIK
एक दूसरे के साथ बिताए पुराने पल जरूर याद करें। ऐसा करने से आपके और आपके पार्टनर के बीच प्यार बढ़ सकता है। इसके अलावा आप अपने पार्टनर के साथ उन जगहों पर दोबारा से जा सकते हैं, जहां पर आपने कोई न कोई मेमोरी बनाई है।
5/5 Image Source : FREEPIK
आपको अपने पार्टनर के द्वारा किए जाने वाले छोटे-छोटे प्रयासों की तारीफ जरूर करनी चाहिए। अगर वो आपके लिए कुछ करते हैं, तो आपको उनका आभार जरूर व्यक्त करें। इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स आपके रिश्ते को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकती हैं।