बालों के रूखेपन ने किया परेशान, जानिए हो सकते हैं क्या-क्या कारण?

क्या आपके बाल भी बहुत ज्यादा रूखे या फिर फ्रिजी हो जाते हैं? अगर हां, तो आपको महंगे-महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की जगह बालों के रूखेपन/फ्रिजीनेस के कुछ कारणों के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए।
1/5 Image Source : FREEPIK
क्या आपके बाल भी बहुत ज्यादा रूखे या फिर फ्रिजी हो जाते हैं? अगर हां, तो आपको महंगे-महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की जगह बालों के रूखेपन/फ्रिजीनेस के कुछ कारणों के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए।
2/5 Image Source : FREEPIK
प्रदूषण या फिर तेज धूप की वजह से बाल रूखे-बेजान होने लगते हैं। अगर आप अपने बालों को प्रदूषण के या फिर तेज धूप के साइड इफेक्ट्स से बचाना चाहते हैं, तो घर से बाहर निकलते समय आपको अपने बालों को कवर कर लेना चाहिए।
3/5 Image Source : FREEPIK
क्या आप रेगुलरली ड्रायर, स्ट्रेटनर या फिर कर्लर जैसे टूल्स का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन टूल्स की वजह से आपके बालों में मौजूद नमी कम होने लगती है और आपके बाल रूखे हो जाते हैं।
4/5 Image Source : FREEPIK
एक हफ्ते में दो से ज्यादा बार हेयर वॉश करने से भी बाल रूखे हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आप बाल धोने से पहले तेल का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो भी आपके बालों में मौजूद नमी खो सकती है और आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई हो सकते हैं।
5/5 Image Source : FREEPIK
पोषण की कमी के कारण भी बालों में रूखापन पैदा हो सकता है। वहीं, अगर आप हार्ष केमिकल बेस्ड हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके बाल रूखे और फ्रिजी होने लगते हैं और आपकी हेयर हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित होने लगती है।