चाहिए पिंपल फ्री स्किन, तो अप्लाई करें ये फेस पैक

क्या आपके चेहरे पर भी अक्सर पिंपल्स निकल आते हैं? दरअसल, चेहरे पर पिंपल्स निकलने की वजह से कई लोगों के कॉन्फिडेंस पर नेगेटिव असर पड़ने लगता है। अगर आप भी पिंपल फ्री बेदाग स्किन पाना चाहते हैं, तो इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
1/5 Image Source : FREEPIK
क्या आपके चेहरे पर भी अक्सर पिंपल्स निकल आते हैं? दरअसल, चेहरे पर पिंपल्स निकलने की वजह से कई लोगों के कॉन्फिडेंस पर नेगेटिव असर पड़ने लगता है। अगर आप भी पिंपल फ्री बेदाग स्किन पाना चाहते हैं, तो इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
2/5 Image Source : FREEPIK
सबसे पहले आधे पके हुए केले को अच्छी तरह से मैश कर लीजिए। अब एक कटोरे में मैश्ड बनाना, आधा कप दही और चुटकी भर हल्दी निकाल लीजिए। घर पर केमिकल फ्री फेस पैक बनाने के लिए आपको इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है।
3/5 Image Source : FREEPIK
अब आप इस स्मूद पेस्ट को फेस पैक की तरह यूज कर सकते हैं। इस नेचुरल फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। आपको लगभग 15 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखना चाहिए।
4/5 Image Source : FREEPIK
फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इस पेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको पिंपल्स से छुटकारा मिल जाएगा।
5/5 Image Source : FREEPIK
एक्ने-पिंपल की समस्या को दूर करने के साथ-साथ त्वचा की रंगत को सुधारने के लिए भी आप इस पेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।