दूर हो जाएगा बालों का रूखापन, जानिए कैसे बनाएं दही-एलोवेरा हेयर पैक?

क्या आपके बाल रूखेपन का शिकार हैं? अगर हां, तो आप बिना पार्लर जाए घर बैठे-बैठे अपने रूखे-बेजान बालों को सिल्की बना सकते हैं। बस दही और एलोवेरा हेयर पैक बनाइए और एक हफ्ते में 1 से 2 बार यूज करना शुरू कर दीजिए।
1/5 Image Source : FREEPIK
क्या आपके बाल रूखेपन का शिकार हैं? अगर हां, तो आप बिना पार्लर जाए घर बैठे-बैठे अपने रूखे-बेजान बालों को सिल्की बना सकते हैं। बस दही और एलोवेरा हेयर पैक बनाइए और एक हफ्ते में 1 से 2 बार यूज करना शुरू कर दीजिए।
2/5 Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरी में 3 स्पून दही निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में 2 स्पून एलोवेरा जेल निकाल लीजिए। दही और एलोवेरा, दोनों ही आपकी हेयर हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके बाद आपको इन दोनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।
3/5 Image Source : FREEPIK
आइए इस हेयर पैक को यूज करने के तरीके के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेते हैं। आपको इस हेयर पैक को अपने बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग आधे घंटे तक इस पेस्ट को लगाए रखिए।
4/5 Image Source : FREEPIK
30 मिनट के बाद आप किसी भी माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर सकते हैं। हेयर वॉश के बाद आपके बाल काफी ज्यादा सॉफ्ट हो जाएंगे। बालों के रूखेपन से नेचुरली छुटकारा पाने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर इस नेचुरल हेयर पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
5/5 Image Source : FREEPIK
इसके अलावा डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए भी दही और एलोवेरा जेल के पेस्ट को यूज किया जा सकता है। इतना ही नहीं, अगर आप रेगुलरली इस हेयर पैक को यूज करते रहेंगे, तो आपके बालों की ग्रोथ पर भी पॉजिटिव असर पड़ सकता हैं।