पार्लर जैसा निखार पाने के लिए स्किन पर क्या अप्लाई करें?

दमकती हुई त्वचा पाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे केमिकल बेस्ड ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंदन में पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
1/5 Image Source : Freepik
दमकती हुई त्वचा पाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे केमिकल बेस्ड ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंदन में पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
2/5 Image Source : Freepik
घर पर केमिकल फ्री फेस पैक बनाने के लिए आप एक कटोरी में एक स्पून चंदन का पाउडर और एक स्पून मुल्तानी मिट्टी निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में थोड़ा सा गुलाब जल निकाल लीजिए और इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।
3/5 Image Source : Freepik
अब आप इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को अपनी स्किन पर लगाकर रखें।
4/5 Image Source : Freepik
फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। चंदन पाउडर, मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी त्वचा की रंगत को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं। स्किन ग्लो के लिए आप इस फेस पैक को यूज कर सकते हैं।
5/5 Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप इस केमिकल फ्री फैस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इस नेचुरल फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से आपको पहले पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।