रूखे-बेजान बालों को सिल्की बनाने के लिए क्या इस्तेमाल करें?

क्या आपके बाल भी रूखेपन का शिकार बन गए हैं? अगर आपने बालों के रूखेपन को समय रहते दूर नहीं किया, तो आपकी हेयर हेल्थ बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। आइए बालों के रूखेपन की छुट्टी कर उन्हें सिल्की बनाने के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं।
1/5 Image Source : Freepik
क्या आपके बाल भी रूखेपन का शिकार बन गए हैं? अगर आपने बालों के रूखेपन को समय रहते दूर नहीं किया, तो आपकी हेयर हेल्थ बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। आइए बालों के रूखेपन की छुट्टी कर उन्हें सिल्की बनाने के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं।
2/5 Image Source : Freepik
हेयर वॉश से कुछ घंटे पहले आपको अपने बालों में नारियल का तेल जरूर लगाना चाहिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप कोकोनट ऑइल से अपनी स्कैल्प की मसाज कर सकते हैं। बाल धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
3/5 Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलोवेरा जेल में पाए जाने वाले तमाम तत्व भी आपके बालों के रूखेपन को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। दादी-नानी के जमाने से एलोवेरा जेल को त्वचा और बालों के लिए इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती रही है।
4/5 Image Source : Freepik
क्या आप जानते हैं कि दही भी आपकी हेयर हेल्थ को इम्प्रूव करने में मददगार साबित हो सकता है। बालों की ड्राइनेस को दूर करने के लिए आप दही को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। यकीन मानिए हेयर वॉश के बाद आपके बाल सिल्की हो जाएंगे।
5/5 Image Source : Freepik
बालों के रूखेपन से छुटकारा पाने के लिए आप औषधीय गुणों से भरपूर शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके अलावा अंडे में पाए जाने वाले तमाम तत्व भी न केवल आपके बालों को सिल्की बनाने में बल्कि आपकी हेयर हेल्थ को इम्प्रूव करने में भी असरदार साबित हो सकते हैं।