रूखे बालों को रेशमी बनाने के लिए क्या लगाना चाहिए?

How to make dry hair silky: क्या आप भी बालों के रूखेपन से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो पोषक तत्वों से भरपूर इस हेयर पैक को एक हफ्ते में 1-2 बार लगाना शुरू कर दीजिए।

जब बाल रूखेपन का शिकार बन जाते हैं, तब बालों की जड़ों पर नेगेटिव असर पड़ने लगता है और धीरे-धीरे बाल कमजोर होने लगते हैं। हेयर फॉल प्रॉब्लम की चपेट में आने से बचने के लिए आपको भी औषधीय गुणों से भरपूर इस हेयर पैक को यूज करके देखना चाहिए।
1/5 Image Source : FREEPIK
जब बाल रूखेपन का शिकार बन जाते हैं, तब बालों की जड़ों पर नेगेटिव असर पड़ने लगता है और धीरे-धीरे बाल कमजोर होने लगते हैं। हेयर फॉल प्रॉब्लम की चपेट में आने से बचने के लिए आपको भी औषधीय गुणों से भरपूर इस हेयर पैक को यूज करके देखना चाहिए।
2/5 Image Source : FREEPIK
हेयर पैक को बनाने के लिए आपको एक पके हुए केले और एक स्पून जैतून के तेल की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले एक पके हुए केले को अच्छी तरह से मैश कर लीजिए। अब आपको एक कटोरी में मैश्ड बनाना और एक स्पून ऑलिव ऑइल निकाल लेना है।
3/5 Image Source : FREEPIK
अब आपको इन दोनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है और एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। आप इस पेस्ट को हेयर पैक की तरह यूज कर सकते हैं। आपको अपने बालों पर और अपनी स्कैल्प पर इस हेयर पैक को अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है।
4/5 Image Source : FREEPIK
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए थोड़ी देर तक इस हेयर पैक को लगाए रखिए और फिर हेयर वॉश कर लीजिए। हेयर वॉश के बाद आप महसूस कर पाएंगे कि आपके बालों का रूखापन काफी हद तक कम हो गया है। रूखे बालों को रेशमी बनाने के लिए इस हेयर पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
5/5 Image Source : FREEPIK
इस हेयर पैक में मौजूद तत्व बालों को गहराई से पोषण देने में कारगर साबित हो सकते हैं। बालों को चमकदार बनाने के लिए भी इस हेयर पैक को यूज करने की सलाह दी जाती है। हेयर फॉल कंट्रोल के लिए औषधीय गुणों से भरपूर इस हेयर पैक को यूज किया जा सकता है।