दाग-धब्बे मिटाने हैं, तो चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

Published : Jan 22, 2026 10:25 pm IST, Updated : Jan 22, 2026 10:25 pm IST
  • Image Source : FREEPIK

    अगर आप भी अपनी त्वचा को बेदाग बनाना चाहते हैं, तो औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को यूज करना शुरू कर दीजिए। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आप खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देख पाएंगे। आइए इस नेचुरल फेस पैक को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

  • Image Source : FREEPIK

    सबसे पहले एक कटोरी में पपीते की एक स्लाइस निकाल लीजिए। अब आपको पपीते की स्लाइस को अच्छी तरह से मैश कर लेना है। इसके बाद इसी कटोरी में थोड़ी सी हल्दी भी निकाल लीजिए। इन दोनों केमिकल फ्री चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए।

  • Image Source : FREEPIK

    आइए इस फेस पैक को यूज करने के सही तरीके के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं। आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। थोड़ी देर तक इस फेस पैक को लगाए रखने के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं।

  • Image Source : FREEPIK

    क्या आप पिगमेंटेशन की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो इस फेस पैक को यूज कर सकते हैं। इस फेस पैक में मौजूद तमाम पोषक तत्व दाग-धब्बों को दूर करने में असरदार साबित हो सकते हैं। आप इस केमिकल फ्री फेस पैक को एक हफ्ते में 1-2 बार यूज कर सकते हैं।

  • Image Source : FREEPIK

    त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए भी इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। कुल मिलाकर ये फेस पैक आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।