जन्माष्टमी के व्रत में क्या-क्या खा सकते हैं, ये है पूरी लिस्ट

क्या आप भी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्रत रखते हैं? अगर हां, तो आपको भी जान लेना चाहिए कि आप जन्माष्टमी के व्रत में क्या-क्या खा सकते हैं। व्रत में पोषक तत्वों से भरपूर कुछ चीजों का सेवन करने से आपको एनर्जी की कमी महसूस नहीं हो पाएगी।
1/5 Image Source : INDIA TV
क्या आप भी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्रत रखते हैं? अगर हां, तो आपको भी जान लेना चाहिए कि आप जन्माष्टमी के व्रत में क्या-क्या खा सकते हैं। व्रत में पोषक तत्वों से भरपूर कुछ चीजों का सेवन करने से आपको एनर्जी की कमी महसूस नहीं हो पाएगी।
2/5 Image Source : FREEPIK
व्रत के दिन फलों का सेवन किया जा सकता है। फल खाकर शरीर के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट किया जा सकता है। आप एक कटोरे में अलग-अलग फल को काटकर मिक्स कर लीजिए। इस तरह से फलों को कंज्यूम कर आप शरीर के अंदर एक्टिवनेस को महसूस कर पाएंगे।
3/5 Image Source : FREEPIK
व्रत के दिन आप ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स को पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने वाले भक्त लिमिट में रहकर ड्राई फ्रूट्स को कंज्यूम कर अपनी थकान और कमजोरी को काफी हद तक दूर कर सकते हैं।
4/5 Image Source : FREEPIK
अगर आप कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्रत रख रहे हैं, तो दूध या फिर दही खा सकते हैं। दूध और दही, दोनों में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपके एनर्जी लेवल्स को बूस्ट कर सकते हैं। दूध/दही आपकी थकान को दूर करने में भी असरदार साबित हो सकता है।
5/5 Image Source : FREEPIK
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने वाले लोग साबूदाने या फिर मखाने का सेवन कर सकते हैं। साबूदाना और मखाना आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। व्रत वाले दिन आप दिन में एक बार कुट्टू के आटे से बनी डिश का सेवन भी कर सकते हैं।