किस विटामिन की कमी से बाल सफेद होने लगते हैं?

क्या आपको भी यही लगता है कि विटामिन बी12 की कमी से सिर्फ आपकी सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। इस विटामिन की कमी, बालों की सेहत को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है।
1/5 Image Source : FREEPIK
क्या आपको भी यही लगता है कि विटामिन बी12 की कमी से सिर्फ आपकी सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। इस विटामिन की कमी, बालों की सेहत को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है।
2/5 Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन बी12 की कमी बालों के समय से पहले सफेद होने का एक प्रमुख कारण है। अगर आपके बाल भी समय से पहले सफेद हो रहे हैं, तो हो सकता है कि आपके शरीर में इस जरूरी विटामिन की कमी पैदा हो गई हो।
3/5 Image Source : FREEPIK
मेलेनिन बालों को कलर देने का काम करता है। लेकिन विटामिन बी12 की कमी से मेलेनिन का प्रोडक्शन कम हो सकता है। अगर आपके शरीर में इस विटामिन की कमी है, तो हो सकता है कि आपको प्रीमैच्योर ग्रेइंग की समस्या का सामना करना पड़े।
4/5 Image Source : FREEPIK
अगर आपकी बॉडी में इस विटामिन की कमी पैदा हो गई है, तो आपको अपने डाइट प्लान में थोड़े बहुत बदलाव कर लेने चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक आप विटामिन बी12 से भरपूर खाने-पीने की चीजों को अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं।
5/5 Image Source : FREEPIK
मांस, मछली, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स में विटामिन बी12 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से ही इन चीजों का सेवन करें। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।