एक-एक सफेद बाल हो जाएगा काला, बनाएं औषधीय गुणों से भरपूर ये तेल

एक-एक सफेद बाल हो जाएगा काला, बनाएं औषधीय गुणों से भरपूर ये तेल white hair turn black apply this oil with medicinal properties

अगर आप भी सफेद बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस तेल को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। तेल बनाने के लिए आपको एक कटोरी सरसों का तेल, एक स्पून आंवला पाउडर, एक कॉफी का पाउच, 2 स्पून भृंगराज और 2 स्पून हिना पाउडर की जरूरत पड़ेगी।
1/5 Image Source : FREEPIK
अगर आप भी सफेद बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस तेल को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। तेल बनाने के लिए आपको एक कटोरी सरसों का तेल, एक स्पून आंवला पाउडर, एक कॉफी का पाउच, 2 स्पून भृंगराज और 2 स्पून हिना पाउडर की जरूरत पड़ेगी।
2/5 Image Source : FREEPIK
एक पैन में सरसों के तेल को हल्की आंच पर पका लीजिए। अब इस तेल में आंवला पाउडर, कॉफी पाउडर, भृंगराज और हिना पाउडर को भी मिक्स कर लीजिए और तब तक पकाइए जब तक ये मिक्सचर काला न हो जाए। आपको इस मिक्सचर को 5-10 मिनट तक पकाना है।
3/5 Image Source : FREEPIK
अब आप गैस बंद करके इस मिक्सचर को छान सकते हैं। आप पोषक तत्वों से भरपूर इस तेल को हेयर वॉश करने से कुछ घंटे पहले अप्लाई कर सकते हैं। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
4/5 Image Source : FREEPIK
तेल के छने हुए पेस्ट को भी आप अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इस पेस्ट को हेयर डाई की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। सफेद बालों को काला करने के लिए आप न केवल तेल को बल्कि इसके पेस्ट को भी यूज कर सकते हैं।
5/5 Image Source : FREEPIK
इस तेल में पाए जाने वाले तत्व न केवल सफेद बालों को काला करने में बल्कि बालों को पोषण देने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि ये तेल पूरी तरह से नेचुरल है, इसलिए ये तेल आपकी हेयर हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है।