सर्दियों में छिन जाता है चेहरे का नूर, तो लगाएं ये हर्बल फेस पैक

सर्दियों में न केवल त्वचा की नमी बल्कि त्वचा का निखार भी खो जाता है। लेकिन चेहरे के नूर के लिए आपको पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप इस हर्बल फेस पैक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
1/5 Image Source : FREEPIK
सर्दियों में न केवल त्वचा की नमी बल्कि त्वचा का निखार भी खो जाता है। लेकिन चेहरे के नूर के लिए आपको पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप इस हर्बल फेस पैक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
2/5 Image Source : FREEPIK
घर पर केमिकल फ्री हर्बल फेस पैक बनाने के लिए आपको 2 स्पून दूध और एक स्पून बादाम के तेल की जरूरत पड़ेगी। आपको एक कटोरी में इन दोनों नेचुरल चीजों को निकालना है और फिर इन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है।
3/5 Image Source : FREEPIK
आपको दूध और तेल के मिक्सचर को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 20 मिनट तक इस मिक्सचर को लगाए रखें। आपको बता दें कि 20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं।
4/5 Image Source : FREEPIK
इस मिक्सचर को एक हफ्ते में 2-3 बार अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दूध और बादाम के तेल में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण आपकी त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।
5/5 Image Source : FREEPIK
दूध और बादाम के तेल की मदद से न केवल आपकी त्वचा के नूर को बढ़ाया जा सकता है बल्कि सर्दियों में त्वचा की खोई हुई नमी को भी पाया जा सकता है। हालांकि, इस मिक्सचर को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।